परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा: मैरवा रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिर गयी.जिससे महिला का सिर फट गया. वही मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने घायल महिला को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल महिला यूपी के खामपार थाना के पडरी बाजार के चांदबली चौधरी की पत्नी रमावती देवी है. वहीं चिकित्सकों ने महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.




Recent Comments