सिवान :पीड़ित परीजनों को विधायिक ने राहत सामग्री दिया
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिसवन:
प्रखंड के रामपुर गांव में बुधवार की शाम खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेन्डर से अचानक लगी आग ने हजारो की संपती जलाकर खाक कर दिया था. जिसमें कपड़े, गहने, अनाज, वर्तन, फूस की पलानी आदि जलकर राख हो गये थे. वहीं पीड़ित छठी लाल साह ने बीडीओ रंजीत सिंह को लिखित आवेदन देकर सहायता के लिए गुहार लगायी है. आगलगी की सूचना पाकर दरौंदा विधायक कविता सिंह ने आग से पीड़ित परिजनों के घर रामपुर पहुच कर संतावना दी. साथ हीं, कबंल, अनाज, पैसा देकर तत्तकाल सहायता उपलब्ध करायी. इसके साथ ही विधायिक श्री सिंह ने कहा कि हर संभव आपकी सहायता की जायेगी. साथ ही बीडीओ से भी साहयता के लिए कहा जायेगा. मौके पर विधायिका के साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती, राज नारायण प्रसाद उर्फ व्यास महंत यादव, रामेश्वर प्रसाद, जनार्दन यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद था ।




Recent Comments