
अमनौर।दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालो ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाला. मामला थाना क्षेत्र के रसुलपुर की बतायी गयी है. इसको लेकर अर्जुन महतो की पत्नी अनिता देवी ने अमनौर थाने में नवविवाहिता के पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी मे बताया गया है कि हिन्दू रितिवाज के साथ दो वर्ष पहले रसुलपुर गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र अर्जुन महतो के साथ दान दहेज के साथ विवाह हुई थी. मगर शादी के कुछ ही दिनो बाद से मेरे परिजनों से चार लाख रुपये की मांग करने लगे .जहां मांग पूरे नहीं होने पर ससुराल वाले द्वारा हमेशा मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा .वहीं वे लोग घर से भी निकाल दिया. अमनौर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं.




Recent Comments