सिवान :परीक्षार्थियों की भीड़ से दिखा जाम का नजारा
प्रवेज़ अख्तर/सिवान :
इंटर परीक्षा के तीसरे दिन भी परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण दोपहर समय शहर जाम में फंस गया। दिन के करीब एक बजे पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के वक्त दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं भी सेंटर के लिए निकले। ऐसे में दोनों ओर से बढ़ी भीड़ के कारण शहर के थाना मोड़, मालवीय चौक, दुर्गा मंदिर चौक, बबुनिया मोड़, डीएवी मोड़, सिसवन ढाला के अलावा स्टेशन रोड जाम में फंस गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम से निकलने के लिए घंटों पसीना बहाते रहे। हालांकि बाद में पुलिस के प्रयास से भीड़ छंटने पर इस पथ पर वाहनों का पहिया सरकने लगा।