सीवान के पचरुखी में बीडीओ और प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर किया तरंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
✍🏻अखलाक अहमद/रविन्द्र कुमार गुप्ता

पचरुखी :- प्रखंड के खेल मैदान में तरंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख नसीमा खातून ने दीप प्रज्जवलित कर किया।सभा का संचालन करते हुए संकुल समन्वयक सह पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि तरंग की यह प्रतियोगिता वर्ष 2007 से बाल मेला के तौर पर शुरू होते हुए आज इस दौर में पहुंची है।
वहीं बीडीओ डॉ इस्माईल अंसारी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि तरंग प्रतियोगिता से जिस तरह से बच्चे तरंगित है।उसे खेल भावना से ग्रहण करने की जरूरत है।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता से विधिवत शुभारंभ करते हुए बीडीओ पचरुखी ने स्वयं अपने समक्ष इस प्रतियोगिता को संपन्न कराया।
100 मी•बालक मध्य विद्यालय तरवारा के कयामुद्दीन अंसारी, बालिका वर्ग में उ•म•विद्यालय कल्याणपुर की सिमरन खातून, 400 मीटर दौड़ मध्य विद्यालय पोखरेड़ा के संदीप कुमार ,बालिका वर्ग में
मध्य विद्यालय सरौती की तमन्ना खातून
, लंबी कूद बालक में मध्य विद्यालय बड़कागांव के लालू सिंह,बालिका में उ•म•विद्यालय मल्लुपुर की खूश्बू कुमारी, ऊंची कूद बालक में मध्य विद्यालय सरौती के इम्तियाज हुसैन,बालिका में उखई पश्चिमी प्रेमहाता की रागिनी कुमारी कविता लेखन बालक में मध्य विद्यालय बड़कागांव के अभिषेक कुमार,बालिका में मध्य विद्यालय सहलौर की अनु कुमारी,
कबड्डी बालिका में नरगिस खातून मध्य विद्यालय तरवारा, अंजली कुमारी मध्य विद्यालय सहलौर, स्नेहा कुमारी मध्य विद्यालय सहलौर, ललिता कुमारी,मध्य विद्यालय सरैया,सुष्मिता कुमारी मध्य विद्यालय नरहट,बबुन्ती कुमारी मध्य विद्यालय बड़कागांव, डिशु कुमारी मध्य विद्यालय नरहट,अंजू सिंह मध्य विद्यालय बड़कागांव, नेहा कुमारी मध्य विद्यालय नरहट,शिल्पी कुमारी मध्य विद्यालय बड़कागांव, कबड्डी बालक राहुल कुमार मध्य विद्यालय नरहट,रविश कुमार मध्य विद्यालय पिपरा,असरफ कली मध्य विद्यालय सहलौर, सचिन कुमार मध्य विद्यालय जसौली,राजा मांझी,पिंटू कुमार, मध्य विद्यालय गम्हरिया, अभय कुमार,रम्भू कुमार मध्य विद्यालय बड़कागांव की टीम बनाई गयी।रिले दौड़ बालक में आनंद कुमार,लखन कुमार,दीपू कुमार तथा मृत्युंजय कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरेड़ा ,बालिका में सोनम कुमारी,खूश्बू कुमारी, निक्की कुमारी एवं अनु कुमारी मध्य विद्यालय प्रेमहाता,
वालीबॉल बालक में सहीम,सुहैल,फहीम,इरफान,इमरान एवं प्रदीप कुमार की टीम बनायी गयी।
पेंटिंग्स बालक में उ•म•विद्यालय पागुरकोठी के प्रदीप कुमार,बालिका में उ•म• विद्यालय मल्लुपुर की नेहा कुमारी, कंप्रीहेंसन बालिका में उ•म•विद्यालय कल्याणपुर निशा कुमारी,
वालीबॉल बालिका में प्रीति कुमारी बिंदू कुमारी मध्य विद्यालय पचरुखी, उषा कुमारी मध्य विद्यालय तरवारा, पूजा कुमारी उ•म•विद्यालय सादिकपुर कन्या, सविता कुमारी एवं मेमतारा मध्य विद्यालय तरवारा की टीम बनायी गयी।
वर्ड कंपीटिशन बालक में मध्य विद्यालय सुरवाला के नीतीश कुमार तथा बालिका मेंं मध्य विद्यालय सरौती के जाली कुमारी शर्मा,सुगम संगीत बालक में मध्य विद्यालय बड़कागांव के अभिषेक कुमार तथा बालिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़गहिया की खुशी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की।
मंच का संचालन संकुल समन्वयक मुन्ना कुमार द्वारा किया गया।सभा का समापन बीईओ सूर्यप्रकाश ने विजेताओं को मेडल पहना कर किया गया।
उक्त अवसर पर बीआरपी सज्जाद अली,श्रीकांत, रामकैलास सिंह, संकुल समन्वयक रामानंद सिंह,विकास कुमार,अजय कुमार,दिनेश प्रसाद,राकेश कुमार,राजीव रंजन,सुभाष प्रसाद गुप्ता, अनुप सिंह, गोरख राम,धर्मेन्द्र सिंह,अतुल श्रीवास्तव सहित सभी शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments