समस्तीपुर:बाइक दुर्घटनाग्रस्त मरीज का रेफर के दौरान रास्ते में हुई मौत
✍न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय
दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के मालपुर पुरवारीपट्टी पंचायत भवन के पास शुक्रवार देर संध्या दो बाईक की टक्कर में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते मे हो गया। बताया जाता हैं दलसिंहसराय रोसड़ा पथ कल शुक्रवार को दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए थे।विभूतिपुर थाना के चकहब्बी निवासी घुरण राय के 25 वर्षीय पुत्र श्याम भरोस यादव एवं बछवाड़ा थाना निवासी रामाशीष दास के 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार को मौके पर उपस्थित लोगों ने अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाज कर रहे चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया।
सूत्र के मुताबिक चकहब्बी निवासी श्याम भरोस यादव की मृत्यु हो गयी। वहीं बछवाड़ा थाना के घायल पप्पू कुमार के परिजन इलाज कराने के लिए ले गए। सूचना मिलते ही एएसआई अभय कुमार मिश्रा मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गयी।




Recent Comments