सारण :डोरीगंज मे 80 नावों का हुआ निबंधन
#*****************************#
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के डोरीगंज मे 80 नावों का निबंधन किया गया ।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक मे आज डोरीगंज घाट पर कैम्प लगाकर सदर सी ओ एवं एम भी आई विनोद कुमार की उपस्थित मे लगभग 80 नावें का निबंधन किया गया ।
सदर सी ओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इसके पुर्व महुआ घाट एवं तिवारी घाट पर कैम्प लगाया गया था जिसमे दो दर्जन नावों का निबंधन किया गया था आज डोरीगंज मे 80 नावों का निबंधन किया गया है । निबंधन का काम आगे भी जारी रहेगा । बिना निबंधन के नाव संचालकों पर कार्यवाई की जाएगी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक राय , रामबाबु राय सहित अनेक नाव संचालक उपस्थित थे ।




Recent Comments