सारण :छपरा शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालात से उबारने का विधायक ने किया पहल
#केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरि को छपरा विधायक ने सौपा ज्ञापन

छपरा
स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके ब्रहमपुर से लेकर दरोगा राय चौक तक एवं शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ता हाल पर एक ज्ञापन सौंपा।इसके साथ ही विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने दरोगा राय चौक से ब्रहमपुर तक ढ़क्कन सहित नाला की निर्माण की बात कहीं। जिससे वहाँ की निर्मित सड़क पर जलजमाव नहीं हो सके। इस मुद्दे पर एक लंबी बातचीत छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरि के बीच हुई।इसके शीघ्र निर्माण की बात केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने कहीं। इसपर स्थानीय विधायक डॉ गुप्ता ने माननीय मंत्री को धन्यवाद दिया।




Recent Comments