सिवान :पति की मृत्यु पर पत्नी हुई बेहोश :
#परवेज अख्तर /सिवान:बरहरिया सिवान मुख्य सड़क के यमुनागढ़ के सामने सड़क दुर्घटना में टुन्ना पांडेय की असामयिक मौत के बाद उसकी पत्नी प्रतिमा देवी, मृतक के पिता रंगीला पांडेय, माता परमा देवी, भाई पप्पू पांडेय, धन्नू पांडेय एवं मृतक के दोनों पुत्र चुलबुल बुलबुल के चीत्कार से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया। पत्नी की बार-बार बहोश हो जा रही थी। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी रोते-रोते कह रही थी कि अब मेरे दोनों पुत्र को कौन डॉक्टर-इंजीनियर बनाएगा। उसका यह सपना पति की मृत्यु के बाद चकनाचूर हो गया। टुन्ना तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घर नहीं पहुंचा था और नहीं बड़हरिया थाना में केस दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष
मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के घर से आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
———————




Recent Comments