सारण : मूक बधिर गीता के दावेदार तीन दंपतियो का डीएनए टेस्ट आज इंदौर में, सारण का भी है एक दंपति
मढौरा (सारण)

सारण जिले के मढौरा प्रखंड निवासी मिर्जापुर निवासी मो .ईसा की पाकिस्तान से लौटी मूक बधिर गीता की दावेदारी के लिये डीएनए टेस्ट इंदौर में होगी । मालूम हो की गीता के कई मां बाप होने की दावा करने वाले दंपतियो के पक्ष खारिज हो चुके है । फिर भी गीता को अपनी बेटी बताने वालों में बिहार , झारखंड और महाराष्ट् के तीन परिवारों ने दावेदारी की है । विदेश मंत्रालय ने इंदौर के मूक बधिर संस्था में रह रही गीता से मिलवाने और इन तीनो दंपतियो के डीएनए टेस्ट के लिये 11 दिसम्बर 17 की तिथि मुकरर की थी । तो बिहार के मो .ईसा सहित अन्य दो दंपतियो का भी डीएनए टेस्ट जिलाधिकरी के निर्देशन में होगा । देखना ये बाकी है की इन तीन परिवारों में से किसी के दावे पुख्ता निकलते या नहीं । क्योंकि पहले भी कई परिवारों के दावे खारिज हो चुके है । ज्ञात हो की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है । उनकी इच्छा है की गीता के मा बाप मिल जायें और उनकी खुशियां लौटे । लेकिन वास्तविक दावेदारों के चयन में सभी प्रक्रिया की जा रही है । ताकि कही कोई भूल नहीं हो ।