बेतिया – गौनाहा:– *मानव श्रृंखला सफल बनाने को लेकर मुख्यालय मे पूर्वाभ्यास*

न्यूज इनपुट म. अजाद मटियरिया गौनाहा पं.चम्पारण बिहार:-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मानव श्रिंखला 21 जनवरी को दहेज उन्मूलन व बाल विवाह कुप्रथा को खत्म करने को लेकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए शनिवार को पूर्वाभ्यास किया। गया. मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास मुख्यालय से लेकर रेफरल हॉस्पिटल तक सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, बीईओ रवि कुमार, जीपीएस अरविन्द कुमार, जदयू प्रखण्ड सचिव फिरोज आलम, मुखिया पति अनवारुल हक, शशिभूषण श्रीवास्तव सहित दर्जनों व्यक्तियों ने मिलकर मानव श्रिंखला बना पूर्वाभ्यास किया । श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे एडीएम सह प्रखण्ड प्रभारी पदाधिकारी नुरुलहोदा शिवानी ने बताया कि शराब से भी खतरनाक हैं समाज के अन्दर घर कर गई दहेज प्रथा व बाल विवाह कुप्रथा उक्त दोनों कुप्रथाओं को जड़ से खत्म करना अति आवश्यक हैं।
क्योंकि दहेज के कारण कन्याओं को सुयोग्य वर नहीं मिल पाता हैं। और हमारी बेटियाँ को प्रताड़ित किया जाता है यहां तक की घर से निकालने के साथ साथ इनकी जीवन लीला भी समाप्त कर दी जाती हैं। वही बाल विवाह के कारण कम उम्र में लड़कियां मां बन जाती है और अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। क्योंकि उनके शरीर का विकास नहीं होने से मानसिक रुप से कमजोर भी हो जाती हैं ।
मौके पर एडीएम नुरूलहक शिवानी, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा, शशि भूषण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments