गरीब व दलित बस्तियों में पेयजल की किल्लत पर संज्ञान लेते हुए पीएचडी ने तत्काल पहल शुरू कर दी

मांझी (सारण) : गरीब व दलित बस्तियों में पेयजल की किल्लत पर संज्ञान लेते हुए पीएचडी ने तत्काल पहल शुरू कर दी है।
रविवार की देर शाम मांझी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या तीन के नोनिया ड़ीह मुहल्ले के लिए विभाग ने एक पानी का टैंकर उपलब्ध करा दिया। टैंकर पा कर मुहल्ला के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों ने बताया कि नोनिया ड़ीह में शीघ्र ही एक नया चापाकल लगाया जायेगा। उधर बलेसरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पेयजल संकट से जूझ रहे कोंहडा बाजार के लोगों के लिए चापाकल लगना शुरू हो गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खराब पड़े प्रखंड के सभी सरकारी चापाकलों को तीन दिनों में चालू करने का निर्देश विभाग के कार्यपालक अभियन्ता किशुन देव दिश्वा ने सहायक अभियन्ता को दे दी गई है। मालूम हो कि शनिवार को पटना के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के अधीक्षण अभियन्ता।पटना। के दयाशंकर मिश्रा तथा सारण के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश प्रसाद शुर और जिला परियोजना के पर्यावरण विशेषज्ञ की टीम ने पेयजल से जूझ रहे क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया था।