सिवान :नप सभापति ने किया सड़क का शिलान्यास
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड सख्या एक अयोध्यापुरी में ब्रजकिशोर हाई स्कूल के मैदान से राधाकांत शुक्ला के मकान से प्रभुनाथ राय के मकान तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास नगर सभापति सिंधु देवी, उप सभापति बबलू साह तथा वार्ड पार्षद मंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया।
नगर सभापति ने बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पांच लाख 86 हजार की लागत से बनेगी। इस मौके पर धनंजय सिंह, रवींद्र यादव, योगेंद्र सिंह, रवि श्रीवास्तव, प्रभुनाथ राय, जयप्रकाश गुप्ता, सन्नी कुमार, संजय श्रीवास्तव, संतोष साह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments