छपरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 91 वीं जयंती धूमधाम से मनी

छपरा :मंगलवार को छपरा के एकता भवन में पूर्व प्रधान मंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की 91 वी जयंती समारोह धूम धाम के साथ एकता भवन छपरा में मनाया गया ।जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण , छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह , मेयर प्रिया देवी ,हम पार्टी के महामंत्री अजित सिंह,देवेन्द्र सिंह मुखिया ,पूर्व वाइस चेयरमैन नगर परिषद रामा कांत सिंह, प्राचार्य परमेन्द्र रंजन सिंह , विश्वजीत चंदेल सहित अन्य ने भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

जयंती समारोह में प्राचार्य परमेन्द्र रंजन ने कहा कि चंद्रशेखर जी 1962 से राजनीति में आए उन्होंने पूरी जिंदगी समाज सेवा की तथा अपने धुन के पक्के थे ।आज की युवायों को इनसे सिख लेनी चाहिए कि जो व्यक्ति 1962 से राजनीति की और वे किसी भी मंत्री पद को स्वीकार नही किया जब तक कि वे प्रधानमंत्री के पद पर काबिज नही हुए।उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में कामयाब होने के लिए शिक्षा की जरूरत होती है साथ ही सामाजिक ज्ञान की भी जरूरत होती है।जबतक सामाजिक ज्ञान नही होगा विद्वता कोई काम नही करती ।परमेन्द्र रंजन ने कहा कि यदि हम लोगो को तरक्की करनी है । अपने देश को आगे बढ़ना है तो सबसे पहले शुरुआत अपने घर से करनी पड़ेगी।यदि घर टिक हो जाएगा तो हम अपने समाज एवं देश को भी उच्चाइयो तक ले जाएंगे ।

शंकर दयाल सिंह कॉलेज छपरा के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को चंद्रशेखर जी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है ।मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री राणा रणधीर सिंह थे ।इस कार्य क्रम को संबोधित करते हुए समरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के संदर्भ में चंद्रशेखर जी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है तब जा कर हम सभी को कामयाबी मिल सकती है।सी पी एस के निदेशक डॉ हरेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इनके आदर्शो का पालन होना चाहिए।इस कर्मक्रम को मुख्य रूप जिलापरिषद अध्यक्ष मिना अरुण ,गुड्डा सिंह , पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ,विधायक सत्यदेव सिंह , छपरा की मेयर प्रिया देवी एवं अन्य ने संबोधित किया ।चंद्रशेखर जी 91 जयंती पहली बार सारण की धरती पर मनाया गया इसके लिए जितने भी वक्ताओं ने अपनी बात चंदशेखर जी के लिए रखे सबसे पहले उन्होंने इस कार्यक्रम को कराने वाले रामबाबू सिंह एवं कुणाल सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि ये दोनों युवा धन्यबाद के पात्र है , जिन्होंने पहली बार सारण की धरती पर एक बहुत बड़े समाजबादी प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर जी की जयंती मनाने का काम किया। इस कार्य क्रम में जिला पार्षद गोपालगंज ओम प्रकाश सिंह ,यशवंत सिंह,प्रियंका सिंह,विधायक धूमल सिंह,सुरेंद्र पांडेय गोरैया कोठी प्रो भूपेंद्र सिंह , युवा समाजबादी नेता संजय सिंह आदि शामिल थे।




Recent Comments