सिवान :लगातार तीसरी बार लक्ष्मी बनीं अभाविप की प्रदेश सह मंत्री
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59वें प्रांतीय अधिवेशन में  बिहार इकाई की घोषणा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रो. कुमार मोती
 तथा मंत्री सुजीत पासवान को बनाया गया। सिवान जिले के भगवानपुर की लक्ष्मी कुमारी को लगातार तीसरी बार प्रदेश सहमंत्री बनाया गया है।
 मनोज गुप्ता को दूसरी बार सिवान, गोपालगंज का विभाग संयोजक, राहुल चौरसिया को दूसरी बार जिला संयोजक, अवधेश शर्मा लगातार
तीसरी बार जिला प्रमुख बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में इस बार सिवान जिले से चार कार्यकर्ताओं को स्थान मिला, जिनमें प्रदीप यादव, कुंदन सिंह, पवन कुमार, रश्मि सिंह परमार शामिल हैं।