कांग्रेसी ने किया पुतला दहन
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. रविवार को जेपी चौक पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव हत्या कांड के विरोध में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा मुख्य मंत्री का पुतला दहन किया गया. इस संबंध में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश पांडे ने कहा कि बिहार की प्रशासन पूर्णतः असफल है. राकेश यादव की हत्यारो की गिरफ्तारी सुनिश्चत हो और पूरे घटना क्रम की सीबीआई जांच हो. इस दौरान जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडे, कमलेश कुमार सिंह, फजले हक, अंकित कुमार, शिवधारी दुबे, इम्तियाज अहमद आदि लोग मैजूद थे.




Recent Comments