सिवान राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, कई कार्यक्रम होंगे लांच
– नए मतदताओं को किया जाएगा पुरष्कृत
प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी मतदाता एवं पदाधिकारी लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लेंगे। साथ ही स्वत्रंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ लेंगे। युवा व भावी मतदाताओं के सशक्तीकरण एवं जागरूकता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदताओं को ईपिक और बैच प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय चुनाव ज्ञान प्रतियोगिता जो जिला स्तर पर 12 नवंबर को वीएम हाई स्कूल में आयोजित कराई वगई थी इसमें उतीर्ण छात्र सुमीत कुमार एवं विनय कुमार जो जनता उत्क्रमित मध्य विद्यालय मूसेपुर के है इनको प्रशस्ती पत्र एवं पांच-पांच सौ का चेक दिया जाएगा। साथ ही निर्वाचक साक्षरता क्लब को लांच किया जाएगा। इसमे निर्वाचक साक्षरता क्लब भविष्य मतदाता जो माध्यमिक स्तर पर होंगे, निर्वाचक साक्षरता क्लब नए निर्वाचक के तहत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय पर क्लब का गठन किया जाएगा, चुनाव पाठशाला हर मतदान केंद्र स्तर पर होगा एवं वोटर एवरनेसव फोरम के तहत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी, एनजीओ एवं कारपोरेट संस्थानों पर गठन किया जाएगा। प्रत्येक क्लब के एक नोडल पदाधिकारी एवं एक मेंटर होंगे। शताब्दी मतदाता को सम्मानित किया जाएगा इसके तहत ऐसे मतदाता जिनका जन्म एक जनवरी सन 2000 को हुआ है इनको आज सम्मानित किया जाएगा। इनकी संख्या लगभग चार-पांच की है। जिले में इस वर्ष लिंगानुपात एक हजार पुरुष पर 912 महिला है। जिले में इस वर्ष 31 हजार 504 पुरुष तथा 31 हजार 304 महिला मतदाताओं का नया नाम जुटा ह,व। तथा वही थर्ड जेंडर का 19 नया नाम मतदाता सूची में शामिल हुए है।




Recent Comments