
चौहरमल विकास मंच ने तरैया में मनाया अम्बेडकर जयंती
तरैया(14.04.2019)
प्रखण्ड के पचभिण्डा गाँव में सारण चौहरमल विकास मंच के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती मनाया गया।अध्यक्ष जंगबहादुर माँझी और सचिव शिवपूजन माँझी ने अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।और कहा कि हमें आज अम्बेडकर के बताये गये रास्ते पर चलना चाहिए और उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।भारतीय संविधान जो पूरे विश्व मे एक अद्भुत संविधान है।ये अम्बेडकर का ही देन है।उक्त मौके पर अच्छेलाल माँझी,शिवलाल माँझी,नंदकिशोर माँझी,सुशील पासवान,रामप्रवेश ठाकुर,रामनाथ राम,अजय साह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments