शराब के कारोबारियों के खिलाफ छापा,छः कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

मांझी(सारण) मांझी पुलिस ने अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ तीन जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी में ताजपुर से हरे राम साह के घर से 6 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की है. थानाघ्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अबैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर फतेहपुर, घोरहट तथा ताजपुर में छापेमारी की गयी. ताजपुर से 6 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.छापेमारी दल में सअनि संतोष कुमार, शिव शंकर दुबे के अलावा जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे




Recent Comments