सिवान :दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
परवेज अख्‍तर /सिवान :
अपने ही गांव की चार वर्षीय अबोध बच्ची के साथ रेप के आरोपित युवक को मंगलवार को मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मुफ्फसिल थाने के सरावे गावं का मनीष कुमार उर्फ बोधन राम है। महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि फरवरी माह में आरोपित ने अपने ही गांव के पड़ोसी की छोटी सी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था तब से यह फरार चल रहा था। मंगलवार को सूचना मिली कि वह गोपालगंज मोड़ पर है। इसके बाद उसे वहां से छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।