सारण :चौकीदार हत्याकांड की सारण डीआईजी ने की जांच

परसा-थाना क्षेत्र के पोझी चौक पर गत सोमबार को थाना में कार्यरत चौकीदार विनय कुमार अकेला उर्फ़ बच्चा राम की अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या करने के आलोक में बुधवार को सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने मृतक के घर पहुँच परिजनों से घटना की जनकारी लिया।घटना के सम्बन्ध में मृतक चौकीदार की पत्नी कुसुमी देवी पुत्र शंभु कुमार पुत्री से घटना के सम्बन्ध में जनकारी लिया।साथ ही परिजनों में पत्नी को नौकरी दिलाने सरकारी सहायता राशि दिलाने परिजनों को सुरक्षा ब्यवस्था देने समेत कई आश्वसन दिया।वही डीआईजी ने मृतक के पत्नी को तत्काल सहायता राशि के रूप में पांच हजार नगद सहायता राशि दिया।डीआईजी ने बताया कि चौकीदार की हत्या की जांच पूरी निष्ठां पूर्वक किया जा रहा है।घटना में शामिल कोई भी अपराधी को नही बक्सा जायेगा।पुलिस द्वारा अनुशंधान जारी है।जल्द ही घटना का पर्दाफास कर दिया जायेगा।इस मौके पर सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम हुलाश प्रसाद यादव मालिक राम दसई राम आदि उपस्तिथ थे।मालूम हो की गत सोमबार को अज्ञात अपराधियो द्वारा चौकीदार को गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।