सारण :दबंगो ने किया सड़क पर अतिक्रमण ,ग्रामीणों ने सीओ से लगायी गुहार
——-
दैनिक खोज खबर के लिये देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
——
रसूलपुर -सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अधीन चड़वाँ गाँव के अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोगों ने गाँव के हीं सरकारी सड़क का ग्रामीण दबंगो द्वारा अतिक्रमण करने को लेकर एकमा सीओ को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।अपने शिकायती आवेदन में पूर्व सरपंच बलराम साह समेत अजगैबी शर्मा आदि लोगों ने कहा है कि उनके मुहल्ले को जोड़ने वाली सरकारी सड़क को गाँव के हीं दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे उन्हें अपने घरों तक आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में सीओ पूनम कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जल्द हीं जिला मुख्यालय से अमीन बहाल करा कर सड़क की मापी कराया जाएगा और संबंधित दोषीयों के बिरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायगी।