सिवान :दुकानों में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर राख #प्रवेज़ अख्तर सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित दो दुकानों में शुक्रवार की रात में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.विदित हो कि बहादुरपुर गांव के मो दिलशाद की बहादुरपुर बाजार स्थित खाद-बीज,चप्पल-जूता व रेडीमेड कपड़े की दुकान के साथ ही उनके पिता डॉ मो रहमतुल्लाह की क्लिनिक जलकर राख हो गयीं.बाजारवासियों के अनुसार अगलगी की घटना करीब दस बजे रात को हुई.करीब आधा घंटा बाद धुंआ उठने पर उन्हें आग लगने का पता चला.उसके बाद ग्रामीणों व बाजारवासियों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की.लेकिन ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं जा सका. दुकानदार मो दिलशाद ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा दुकान व क्लिनिक में आग लगा दी गयी .जिससे दुकान की सारी संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी. घटना की सूचना घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर कांग्रेस नेता रिजवान अहमद, अयाज अहमद,सोनू अहमद,पूर्व उपप्रमुख सह मुखिया पति जीवनारायण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.