
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (सरकारी आईटीआई) मढ़ौरा में मंगलवार को युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। देश की वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा संस्थान परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अमृतोष कुमार के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। इस कैंपस ड्राइव में सारण प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के उप प्राचार्य प्रभाकर कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को सीधे बड़ी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। चयन प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के कड़े चरणों से गुजरने के बाद कुल 32 मेधावी छात्रों का अंतिम चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को गुजरात स्थित प्लांट के लिए नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्लेसमेंट प्रभारी नीतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार, संदीप कुमार और महेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Recent Comments