सारण :मूर्ति विसर्जन में गानें बजाने के विवाद में दो पक्षों में तनाव #एसपी और डीएम ने तत्परता दिखाई , मामले को किया शांत #पुलिस घटना स्थल पर गांव में कर रही है कैम्प
#मनोकामना सिंह /मढौरा मढौरा (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के असोईया गांव में मूर्ति विसर्जन में गानें बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । बताया जाता है की शुक्रवार को देर संध्या असोइया गांव के नव युवको का समूह सरस्वती विसर्जन के लिये जा रहे थे । विसर्जन में गानें भी बज रहे थे । उसी में दूसरे पक्ष ने गाने नहीं बजाने को कहा और नहीं मानने पर एक पक्ष के कुछ युवकों के साथ मारपीट पर उतारू हो गये । दोनों पक्षों के लोगों को स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर हटा दिया । फिर मूर्ति विसर्जन कर के लौटते वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने युवाओं के साथ मारपीट कर दिया । जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया । तनाव की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई और गांव में पुलिस बल को भेजकर मामलें को नियंत्रित कर लिया । रात में ही मढौरा एएसपी, एसडीओ , इंस्पेक्टर और थानेदार ने गांव में दौरा कर दोनों पक्षों से शांति बनाये रखने की अपील कर मामले को शांति करा दिया । शनिवार को भी गांव में दो पक्षों में तनाव की खबर पर जिला प्रशासन के कान खड़े हो गये । आनन फानन में जिलाधिकारी और एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया । सारण जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद , एसपी हर किशोर राय , मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह , एसडीओ संजय कुमार राय ने घटना स्थल पर विवाद के कारणों और पीड़ित के साथ स्थानीय लोगों से मिलकर बारीकी से मामलें की पड़ताल किया । मौके पर एसपी हर किशोर सिंह ने कहा की असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी कारवाई की जायेगी । सरकार कानून से चलती है इसलिए कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है । फिर जिला प्रशासन गांव में लोगों से घटना की जानाकरी लेकर स्थानीय पुलिस को मामले पर बारीकी से नजर रखने का निर्देश दिया । शनिवार को तनाव के मद्देनजर मढौरा इंस्पेक्टर , थानेदार सहित नजदीक के पुलिस चौकी के भी पुलिस बल गांव में तैनात दिखी । पुलिस प्रशासन इस मामले में आधिकारिक तौर पर घटना की विस्तृत जानकारी बताने से बचती रही । वही तनाव की स्थिति को नियंत्रण में बताया । गांव तथा अन्य सामाजिक लोग दोनों पक्षों के बीच के तनाव को कम करने के लिए सक्रियता से प्रयास मे लगे है । वही तनाव के बाद से तीन थाना की पुलिस कैम्प कर रही है ।