जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने राजेश 
✍कुमार विपेंद्र/धनंजय कु.पांडेय
सीवान : बिहार प्रदेश जनता दल (यू०)जल श्रमिक प्रकोष्ठ का महासचिव राजेश कुमार को बनाये जाने से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।श्री कुमार को सिवान जिला प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
राजेश कुमार को उनके समर्थकों ने बधाई देते हुए कहा कि बिहार के जल श्रमिक अंतर्गत आने वाली जातियां नोनिया ,बिंद, मलाह ,तुरहा और जल श्रमिकों में खासकर युवाओं में काफी उत्साह है।उनका कहना है कि इससे पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों पचरुखी से उपेंद्र कुमार महतो ,सरौती पूर्व मुखिया प्रत्यासी श्री बड़ेलाल महतो, सुपौली मुखिया श्री अमरजीत महतो, सुपौली पूर्व मुखिया प्रत्यासी त्रिभुवन महतो ,परमानंद महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।