तेजस्वी अपने कम उम्र का हवाला देकर भ्रष्टाचार के आरोप से बचना चाहते है:नित्यानंद 
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण 

छपरा
छपरा मे कार्यकर्ता सम्मलेन का उद्घाटन करने छपरा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि  कम उम्र का हवाला देकर बचने की कोशिश कर रहे है ।इससे  तेजस्वी ने यह साबित कर दिया है कि उनके पिता लालू प्र  यादव भ्रष्टाचार  किये है।नित्यानंद राय ने कहा कि जिस वक्त संपत्ति तेजस्वी यादव के नाम ट्रांसफर की गई उस वक्त वे बालिग थे।नित्यानंद राय ने कहा कि जदयू के समर्थन देने या नहीं देने का मामला केंद्रीय कमिटी का है।इस मौके पर विधायक सीएन गुप्ता,शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,मृत्युंजय तिवारी,सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे ।नित्यानंद राय का महिला मोर्चा के अध्यक्ष अन्नू सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।