मैट्रिक परीक्षा में उधर बोर्ड के जूता-मोजा नहीं पहन के आने का निर्देश इधर मढौरा में प्रशासन के सख्त पहरे के संकेत
#अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा के 11 है परीक्षा केंद्र
मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है I इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए अनुमंडल में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इसमें तीन परीक्षा केंद्र मुख्यालय से बाहर अमनौर में है । 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का संचालन प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा I वही मुख्यालय में भी आठ परीक्षा केंद्र होने से नगर में परीक्षा पर नियंत्रण के साथ भीड़ भी समस्या के रूप में सामने होगी ।
*अनुमंडल के परीक्षा केंद्र -*
उच्च विद्यालय मढ़ौरा,राजकीय पोलिटेक्निक,पंडित जवाहर लाल नेहरु इंटर कॉलेज, खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय,नारायण पब्लिक स्कूल,परमेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज,बाबू लाल राय इंटर कॉलेज,बोर्ड मीडिल स्कूल, एच आर कॉलेज अमनौर,उच्च विद्यालय अमनौर, मध्य विद्यालय बलहा है । मढौर स्थित राजकीय पोलिटेक्निक को परिक्षार्थियो के लिए आदर्श केंद्र बनया गया है जहां रेड कार्पेट बिछेगा । परीक्षार्थियों को इस केंद्र पर सुखद अनुभूति होगी ।
*क्या कहते है एसडीओ -*
परीक्षा का संचालन पूरी तरह से कदाचार मुक्त कराया जायेगा I प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है I अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन का सहयोग करे I बच्चों को वेहतर सुविधा के लिए राजकीय पोलिटेक्निक सेंटर को आदर्श केंद्र बनाया गया है I-संजय कुमार राय
एसडीओ , मढौरा