समस्तीपुर:अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने अपना एक माफीनामा किया समर्पित

#न्यूज इनपुट- केशव बाबू:
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने शुक्रवार को मुंशिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी पी. के. राय के कार्यालय में अपना एक माफीनामा समर्पित किया हैं। बताते चले कि विगत 21 अप्रैल को मुंसिफ न्यायालय से उन्हें न्यायालय की अवमानना के लिए कारण पृच्छा नोटिस जारी की गयी थी। न्यायालय सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता नवल किशोर सिंह के अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह के साथ मुंशिफ पी. के. राय के न्यायालय में पहुँच कर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें न्यायालय से जबरन खींचकर बाहर ले जाया गया था। अधिवक्ता नवल किशोर सिंह का यह व्यवहार उपस्थित अधिवक्ताओं समेत न्यायालय को भी नागवार लगा था। इसी कारण उन्हें कारण पृच्छा नोटिस जारी की गयी थी। इसी नोटिस के उत्तर स्वरूप शुक्रवार को उनके द्वारा माफीनामा समर्पित किया गया हैं।




Recent Comments