
ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्ज़ा अशफ़ाक़ साहब का हॉर्ट अटैक से निधन
रिपोर्टिंग- हसन जाज़िब आब्दी
लखनऊ मंडल :बेहद अफ़सोस के साथ ये इत्तेला दी जाती है कि आल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा अशफाक का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से इंतेक़ाल हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे।
बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि मिर्ज़ा अशफ़ाक़ आगामी 28 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले बोर्ड के सालाना जलसे के सिलसिले में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉमा सेंटर के पास उन्हें कार में ही दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन सामने स्थित लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मिर्ज़ा अशफ़ाक़ साहब के परिवार में उनकी पत्नी हैं। वह पिछले चार साल से ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे।
मौलाना मिर्जा अशफाक बोर्ड के संस्थापक मौलाना मिर्जा अतहर के छोटे भाई थे। पेशे से फारसी के शिक्षक रह चुके अशफाक बेहतरीन वक्ता के तौर पर मशहूर थे।




Recent Comments