सिवान :जिप्सी व बाईक की टक्कर में एक की मौत
#सराय ओपीथाना के मटुक छपरा गांव की घटना
पचरुखी: सराय थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में शनिवार को हुई जिप्सी व बाईक की टक्कर में घायल दो व्यक्तियों में एक की मौत इलाज के लिये पटना लेजाने के क्रम में हो गई. जबकि दूसरे व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को बर्तवलिया गांव निवासी धनंजय मांझी व हरेराम भगत किसी काम से बाईक से सीवान से जा रही थे. जैसे हीं वे लोग मटुक छपरा गांव के समीप पहुंचे सीवान की ओर से भगवानपुर जा रही जिप्सी से सीधी टक्कर हो गई. घटना में बोईक सवार दोनों लोग घायल हो गये. वहीं जिप्सी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. बाइक सवार घायलों को स्थानीय लोग इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सों ने हरेराम भगत की चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. धनंजय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक घायल का चाचा है. मामलें में धनंजय ने स्थानीय थानें में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामलें की छानबीन की जा रही है, वहीं दोनों गाड़ियों का जब्त कर थाने लाया गया है.





Recent Comments