सिवान :शहाबुद्दीन के तीन सेशन मामलों की हुई सुनवाई

#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सिवान: सिवान मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई हुई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में राजीव रोसन हत्याकांड से जुड़े सह अभियुक्तो अखलाक एवं चंदन के मामले में सुनवाई हुई।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी की सत्यता के लिए मूल रेकर्ड से प्राथमिकी तलब करने का अदालत से अनुरोध किया जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसी अदालत में आर्म्स एक्ट से जुड़े एवं एक दूसरे अपराधिक रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई हुई। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह के अलावे बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मोहम्मद मोबीन भी उपस्थित थे।