ऑन लाईन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मोबाइल दुकानदारो ने जताया विरोध

परसा(सारण) -नगर पंचायत परसा बजार में स्तिथ मोबाइल दुकानदारो ने ऑन लाईन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक दिवसीय दरोगा राय चौक पर धरना प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के पूर्व दुकानदारों ने ऑनलाइन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दुकानदार मनोज कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई।रैली में दुकानदारों ने ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय दुकानदारों के बीच भूखमड़ी के कगार पर जाने धीरे धीरे दुकान बंद होने के कगार पर पहुँचे सम्बन्धी कई नारे लगाये गये।इस संबंध में दुकनदार मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश मोबाइल दुकानदार संघ के आह्वान पर पूरे भारत मे आज ऑनलाइन खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रदर्शन किया जाने की बातें कही।प्रदर्शनकरियो में अमोद कुमार शर्मा पप्पू कुमार गुप्ता नवल सिंह नीतीश कुमार कमलेश कुमार आदि शामिल थे।