सिवान :प्रसूता की हुई मौत
#परवेज अख्तर
सीवान:
सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आई एक प्रसूति महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला का नाम सुमन देवी है. जो एमएच नगर थाने के उसरी निवासी राहुल कुमार शर्मा की पत्नी थी. बताया जाता है कि महिला ने अपने घर पर सामान्य प्रसव के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया. करीब 10:00 बजे सुबह में परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल जाएं चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद प्रसूति महिला को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों का कहना था कि अगर महिला निजी अस्पताल में नहीं जाकर यहां आई होती तो उससे बचने की उम्मीद थी.




Recent Comments