
भाजपा भगाओ संविधान बचाओ देश बचाओ रैली के सफलता के लिए सभा का आयोजन।
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर) : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी( मा०)शाखा मानारायटोल (बासोटोल) खोकसाहा की ओर से भाजपा भगाओ संविधान बचाओ देश बचाओ रैली के सफलता के लिए कांग्रेस भवन के प्रांगण में सभा हुई।सभा को बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य कां० सर्वोदय शर्मा ने कहा कि देश और राज्य की सरकार गरीब विरोधी है।जनता के साथ किए वादे भूल जाते हैं।किसान मजदूर छात्रों नौजवान के विरूद्ध काम करने वाले भाजपा को धूल चटाने काम पिछले पांच राज्यों के चुनाव परिणाम इसका उदाहरण है।सभा को एसएफआई नेता सेन्टू कुमार,किसान नेता श्याम किशोर कमल,राम जी महतो,खे म यु नेता क्रान्ति कुमार, D.Y.F.I.नेता कृष्ण मूर्ति अरविन्द कुमार दास,लोकल कमिटी के सचिव अजय कुमार, एवं राज्य कमिटी सदस्य कां० राम दयाल भारती आदि ने सम्बोधित करते हुए 22 दिसंबर को दलसिंहसराय में होने वाले विशाल रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।




Recent Comments