
सीवान मे आक्रोशित नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका ।
********************************************
दैनिक खोज-खबर के लिए कुमार उमेश
**************************
सीवान :- जिले के नियोजित शिक्षकों ने शहर के मुख्य स्थल जेपी चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला फूँक जोरदार नारेबाजी की संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव ने कहाँ की बिहार सरकार शिक्षकों का शोषण कर रही है पाँच पाँच महीना शिक्षक बिना वेतन के जीने को विवश है सरकार गैर शैक्षणिक कार्यों मे शिक्षकों को लगा रही है उच्चतम न्यायलय के समान काम समान वेतन देने से भाग रही है। संघ सड़क ,संसद और न्यायलय हर मोर्चे पर लड़ेगी संघठन प्रभारी राम प्रीत विद्यार्थी ,वशिष्ठ प्रसाद ने बताया की कई जिलों मे शिक्षक भुखमरी के कगार पर सीवान के कई प्रखंडों का एरियर का भुगतान नही हो सका शिक्षा मंत्री के बयान की तीव्र निंदा की गयी ।पुतला दहन के पहले शिक्षकों का एक प्रतिनिधमंडल केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री उपेंन्द्र कुशवाहा से मिलकर एक ज्ञापन सौपा जिसमे समान काम का समान वेतन दिलाने की माँग की गयी प्रतिनिधमंडल मे जयप्रकाश सिंह,राकेश सिंह,विनोद कुमार ,राजीव कुमार ,राजेश यादव ,केशव राम ,विनोद तिवारी ,विकास सिंह ,प्रताप कुमार ,कन्हैया बैठा ,विजय कुमार पाल,अनिल कुमार राम ,विनोद कुमार भगत ,विजय महतो संजय राय ,शैलेन्द्र पाण्डेय ,नन्दा गिरी ,प्रकाश राय ,राजन भारती सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल थे ।




Recent Comments