अज्ञात स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बालक की मौत
# परवेज अख्तर/सिवान,
भगवानपुर हाट (सिवान) :
थाना क्षेत्र के माघर पांडेय मोड़ के समीप एसएच 73 पर मंगलवार
की सुबह एक स्कॉर्पियो के चपेट में आने से एक नौ
वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई तथा
मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने को ले सड़क जाम कर
दिया। बाद में प्रशासन तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रदर्शनकारियों
को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया। पुलिस ने बालक के छत-विक्षत शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।
मृतक साघर सुल्तानपुरनिवासी सनोज साह का पुत्र अरुण कुमार (9) है।
करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के साघर सुल्तानपुरनिवासी सनोज साह का नौ वर्षीय पुत्र अरुण कुमार अपनी दादी रामावती देवी एवं फुआ पिंकीकुमारी के साथ महाराष्ट्र के भिवंडी से घर लौट रहा था। वह सिवान से किसी बस द्वारा माघरके लिए चला। सुबह करीब सात बजे वह अपनी दादी एवं फुआ के साथ बस से पांडेय मोड़ परउतरा। दादी एवं फुआ बस से अपना सामान उतारने लगी। इसी बीच वह सड़क के किनारेखड़ा था तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो चालक द्वारा अनियंत्रित
खोने के कारण बच्चे को रौंदते हुए भाग निकला। जब तक पांडेय मोड़
के पास खड़े लोग कुछ समझ पाते स्कॉर्पियोचालक स्कार्पियो सहित फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने
सड़क जाम कर दिया तथा वरीय अधिकारी को बुलाने एवं स्कॉर्पियो सहित
चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर डटे रहे। थानाध्यक्ष विपिन कुमार समेत दक्षिणी साघर सुल्तानपुर के मुखिया सुशील कुमार मिश्र, उतरी साघर सुल्तानपुर के मुखिया सुभाष सिंह, पूर्व मुखिया गजेंंद्र सिंह, शिक्षक अफताब आलम, अंगद मिश्र सहित अन्य
जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच शव को देखदहाड़ मारकर रोने लगे।
Show quoted text




Recent Comments