सिवान :जिले में 21 केंद्रों पर होगी डीएलएड की परीक्षा
#परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान एनआईओएस द्वारा जिले में डीएलएड के पहले सत्र की परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि परीक्षा की तिथि को लेकर संशय है। फिलहाल परीक्षा अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में होने की चर्चा है। जिले में डीएलएड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले बारह हजार के करीब परीक्षार्थी है। गौरतलब है कि मानव संसाधन विभाग द्वारा देश भर में पहली से आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को 2019 तक एजुकेशन का डिप्लोमा करने की खबर के बाद इस साल डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उसके बाद प्रथम सत्र का प्रशिक्षण शुरू हो गया। अब इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इधर पहले सत्र का प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए है। परीक्षा को लेकर फरवरी महीने में फार्म भरे गए थे। इसके बाद पहले सत्र की समाप्ति भी हो गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समरबहादुर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में पंद्रह व महाराजगंज में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा हर हाल में कदाचारमुक्त संपन्न कराई जाएगी।
______________




Recent Comments