
सिवान :मैरवा नगर के हर कोने में फैला कचरा
–
✍बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
⏭मैरवा(सिवान)
मैरवा
-कचरा प्रबंधन में नगर पंचायत फिसड्डी
– बीच चौराहे पर ही गंदगी फैला देते हैं दुकानदार
मैरवा नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साफ- सफाई के बावजूद भी कूड़े कचरे का अंबार लगा है. शहर के थाना रोड में स्थित जलाशय का एक हिस्सा नगरीय कचरो से पूर्णरूपेण पट चुका है।यद्यपि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से प्रत्येक दिन सफाई कर्मी सफाई करते हैं. लेकिन उचित कचरा प्रबंधन व स्थाई भूमि बन्दोबस्त नहीं होने के कारण सफाई कर्मी यूही सङक किनारे गढो- नालियों व अन्य जल जमाव वाले जगहो पर कचरे फेंक दिया करते है जिसके कारण नई समस्या पैदा होती दिखती है व समुचे नगर क्षेत्र से कूड़ा- कचरा साफ होने का नाम नहीं ले रहा है. नतीजतन सफाई के बाद भी उक्त इलाके में कूड़ा कचरा का अंबार लगा है कई नालियों सहित जलाशय पटते जा रहे है. वहीं चौक-चौराहो पर सारे दुकानदारों द्वारा जमा कचरा बीच चौराहे पर ही गिरा दिया जाता है.उक्त जगह पर साफ -सफाई होती है लेकिन कचरा जस का तस पड़ा रहता है. जिससे सब्जी मंडी, स्टेशन चौक, मझौली चौक इलाकों में कूड़े- कचरे का अंबार लगा रहता है.कचरा प्रबंधन नहीं होने से नगर क्षेत्र के लोग कूड़े- कचरे के बीच रहने को विवश हैं.नगर की मिसकरही बस्ती में शायद ही कभी साफ सफाई प्रशासन की ओर से करायी जाती है. बस्ती के बीच ही पूरे मोहल्ले का कूड़ा दिखता है. यही हाल मझौली -धाम रोड की नालियों सहित प्राण गढ्ढा का है सफाईकर्मी द्वारा पाटे गये कचरे के कारण वह पूर्ण रूप से कूड़ादान दिख रहा है. हरिराम हाई स्कूल के बगल स्थित जलाशय में भी कूड़ा कचरा पलटा जाता है जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है.पूर्व में उसमे काफी मच्छलियाॅ पायी जाती थी जल विशाक्तन के कारण संख्या में कमी आई है है।धाम क्षेत्र में ठाकुर मार्केट के सामने बस्ती के बीच में भी सफाईकर्मीयो ने कचरे का अंबार लगा रखा है, हरिराम कालेज के मुख्य गेट से सटे बाहर सङक किनारे कचरे को लगाया जाता है जिसकी गंदगी से भयंकर बीमारीयोंके होने की संभावना बनी रहती है ।
अब तक कूड़ा प्रबंधन का इंतजाम नहीं हो पाया है नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शहरवासियों को कूड़ा- कचरा से निजात दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस प्रबंधन नहीं किया गया है. जिसके कारण नगरवासियों को निजात नहीं मिल पा रही हैं. हालांकि इस संदर्भ में पुछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने कहा कि जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण कचरा फेंकने में दिक्कते आ रही है जमीन मिलते ही कचरे के लिए भूमि की खरीदारी कर ली जायेगी । जमीन अधिग्रहण की बात चल रही है हर दिन शहर में सफाई अभियान चलाया जाता है. कचरा रखने के लिए जमीन अधिग्रहण की बात चल रही है. अधिग्रहण होने के बाद शहर का सारा कचरा उक्त स्थल पर ही गिराया जायेगा, जिससे सारे शहरवासी को कूड़े कचरे से निजात मिलेगी.
वही नगर क्षेत्र के जलाशयो सहित कई अन्य जगहो पर यूही कचरे फेंकने के मामले में पुछे जाने पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि सफाई कराकर कचरे को जलाशयो व अन्य जगहो पर फेंक दिया जाना निन्दनीय है इसके लिए नगर पंचायत को नोटीस करा रहे है ।यह खबर अपने पीछे कई सवालिया निशान को खङा कर रही है जो ब्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। क्या इसके पहले यह किसी विभाग को नहीं दिखा ?




Recent Comments