नवोदय और गुरुकुल में चयनित छात्रों के सम्मान में समारोह आयोजित

मढ़ौरा : स्थानीय शहर का रिबेल कोचिंग संस्थान अपने छात्रों के प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा नामांकन के लिये चयन पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।नवोदय के लिये चयनित मढ़ौरा गांधीनगर निवासी मुकेश यादव के पुत्र मंगेश कुमार और हरियाणा के कैथल स्थित गुरुकुल विद्यालय के चयन परीक्षा में सफल मढ़ौरा प्रखंड के लेरुआ गाँव निवासी नंद कुमार का पुत्र रौनित कुमार व अमनौर प्रखंड के झखरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार का पुत्र प्रिय रंजन कुमार को प्रो भूपेश भीम के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक मुकुंद श्रीवास्तव ने बच्चों के सफलता पर गौरांवित थे और कहा कि इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा मेरा आशीर्वचन रहेगा।इस मौके पर हरेश्वर सिंह ,विनोद पांडे ,अभय शर्मा,मुकेश यादव समेत दर्जनों अभिवावक उपस्थित थे।