सिवान :उद्घाटन मैच में जगतपुर की टीम विजयी
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड के तपेश्वर पांडेय प्लस टू इंटर महाविद्यालय मूसेपुर खेल मैदान में सोमवार को डॉ. शैलेश पांडेय की देखरेख में आठ दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने किया।
उद्घाटन मैच जगतपुर बनाम मुस्तफाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुस्तफाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में जगतपुर की टीम 19 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पार कर मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जगतपुर टीम के रंजीत कुमार को दिया गया। इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सैयद नजमुल होदा, गोरेयाकोठी प्रखंड प्रमुख अशोक सिंह, राजद नेता सुरेंद्र पांडेय, हम पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, आयोजन समिति के संरक्षक मोतीलाल प्रसाद, मुखिया मनोज कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष अजित सिंह उर्फ पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments