नौतन:—केंद्र सरकार के तीन साल पुरे होने पर सरकार के उउपलब्ध को लेकर जगदीशपुर मे मोदी फेस्ट का आयोजन 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- जगदीशपुर । केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के उपलब्धियों को लेकर जगदीशपुर दूर्गा मंदिर परिसर मे एक मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया।मेला का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह ने फीता काटकर किया।मोदी फेस्ट के माध्यम से केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित योजना बेटी बचाओं बेटी पढाओं,सुकन्या विवाह योजना,सुरक्षा योजना,पेंशन योजना,फसल बीमा योजना आदि के विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को दी गई।
साथ ही लोगो से इस संदर्भ मे कुछ प्रश्न पुछे गए व सही जबाब देने वालों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। साथ ही लोगो के सुझाव व शिकायत पोस्ट कार्ड के माध्यम से लिए गऐ।जिन्हें पीऐमो के पास भेजा जाऐगा।इस मौके पर विधायक नारायण साह,अशोक सिंह,राजकिशोर ठाकुर,अनिल कुशवाहा,संदीप सोनी आदि लोग उपस्थित थे।