बेतिया – नरकटियागंज:– बरई टोला मे क्रिकेट टुनामेन्ट का आयोजन
न्यूज इनपुट चंदन गोयल पश्चिमी चम्पारण बिहार
युवा आदर्श क्रिकेट क्लब बरई टोला द्वारा क्रिकेट टुनामेन्ट आयोजन किया गया हर साल की भांति इस साल भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार से यह क्रिकेट टूर्नामेंट आरम्भ किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सह जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहूल जायसवाल ने फिता काटकर किया और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा की खेल को खेल की भावना से खेले अगर ऐसे टुनामेन्ट के आयोजन से ग्रामिण खेल को बढावा मिलेगा और खिलाड़ी पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर से होते हुए राष्ट्र के तरफ से खेलेंगे।
इस मैच का आयोजन बरई टोला ग्रामवासियों के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमे अनेक अतिथियो के द्वारा मैच का शुभारंभ किया जाएगा।इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रही है।इस टूर्नामेंट में 16 ओवर का खेल होगा।इस टूर्नामेंट का व्यवस्थापक अजित चौरसिया,शाहनवाज हुसैन,दीपक कुमार,मोहित कुमार,मोतिआलम अंसारी है।




Recent Comments