सारण :परसा के स्वराजआश्रम में राम नवमी के अवसर पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

परसा
प्रखंड के स्वराजआश्रम में राम नवमी के अवसर पर निकलने वाले शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बजरंग दल सदस्यों की बैठक अभिताब सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में आगामी 25 मार्च को रामनवमी पर क्षेत्रो से निकलने वाली शोभायात्रा झांकी सुरक्षा ब्यवस्था आदि समेत कई मुद्दों पर चर्चा किया गया।पिछले बर्ष की अपेक्षा इस बर्ष भव्य शोभायात्रा निकालने में सभी कार्यकर्ताओ से सहयोग करने का अपील किया गया।प्रखंड के कई पंचायतो से निकलने वाली शोभायात्रा के न्यूतृत्व करने वाले कार्यकर्ताओ से संपर्क कर सूचि तैयार करने और सभी पंचायत के शोभायात्रा को परसा में शामिल करने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।बैठक में विकाश सिंह भूलन जी चन्दन सिंह मनोज कुमार रामबाबू राय सरोज कुमार बंटी कुमार भोला राय बिक्की कुमार रवि राय जगदीश कुमार आदि शामिल थे।