मांझी(सारण)। यूपी बिहार की सीमा पर यूपी के मांझी घाट पर स्थित वीयर की दुकान के समीप गुरुवार की देर शाम अपराध कर्मियों ने एकमा के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक एकमा के मनोज सिंह का पुत्र सोनू सिंह बताया जाता है। घटना के बाद यूपी पुलिस ने हत्या की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजन घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने मित्र मंडली के साथ घटना स्थल तक गया था। ऐसी आशंका है कि अपराध कर्मी एक साजिश के तहत वीयर दुकान से दो सौ गज दूर नदी किनारे ले गए तथा सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।