विश्व महिला दिवस के अवसर पर बच्चियों को दी गयी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
छपरा : लायंस क्लब छपरा टाउन और सारण वूशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई. बच्चियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गयी.अध्यक्ष लायन कुंवर जयसवाल ने बताया कि संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. उसी कड़ी में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज स्कूल में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई है. ट्रेनर द्वारा लगभग 200 से अधिक बच्चियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई. ट्रेनिंग अपराजिता कुमारी और काजल कुमारी ने दी. विद्यालय के निदेशक शशि शेखर ने सराहनीय पहल बताते हुए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि आगे भी आप इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते रहे.इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विकी गुप्ता, वरुण कुमार, गोविंद सोनी, संतोष साह, अभिषेक कुमार और वुशू से विकास, कुंदन आदि उपास्थि थे.




Recent Comments