सिवान :आधी-तूफान को लेकर अफसरों को मुख्यालय में रहने का निर्देश
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय बिहार पटना से आठ मई तक आधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने संभावना जताई हैं। मौसम विज्ञान द्वारा इसे लेकर हाई अलर्ट किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, विद्युत अभियंता, चिकित्सा पदाधिकारी को आठ मई तक अपने-अपने मुख्यालय में रहने का निर्देश जारी किया हैं। इस दौरान किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ना होगा। साथ ही निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने प्रखंड के सभी पंचायतों में आमलोगों तक इसकी सूचना पहुंचाते हुए जागरूक करें। ताकि आमलोगों को ऐसी आपदा से होने वाली जान-माल की क्षति से बचाया जा सके। इस दौरान चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सकों को मुस्तैद रहने को कहा गया हैं। क्योंकि लोगों को चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आपदा जैसी स्थिति आने पर सुरक्षित जगह रहने को कहा गया है।
क्या कहते है पदाधिकारी
सभी पदाधिकारियों को इस अवधि में अपने-अपने मुख्यालय में रहने का निर्देश जारी किया जा चुका हैं। ताकि जरूरत पड़ने में तत्काल निपटा जा सके।
विधुभूषण चौधरी, प्रभारी डीएम, सीवान
यात्री बस की कार से टक्कर में चार लोग घायल




Recent Comments