सिवान :यात्री बस व कार में आमने सामने टक्कर
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द में एनएच 101 पर सोमवार की सुबह करीब चार बजे यात्री बस व कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायल कार में सवार थे। घायलों में कार का ड्राइवर सारण जिले के पचखंडा के अंकुल कुमार( 28 वर्ष), अमनौर के अभिषेक कुमार(19 वर्ष), खैरनपुर के धर्मराज कुमार(18 वर्ष) व विशुनपुरा के उज्ज्वल कुमार(12 वर्ष) हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उदय कुमार, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह, अरविन्द कुमार शर्मा पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंच घायलों को अपने वाहन से बसन्तपुर पीएचसी पहुंचाया। घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। आवागमन में बाधा न पहुंचे, इसे लेकर पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटवाया। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर थाने में रखा गया है। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर और उसपर सवार यात्री घटनास्थल से फरार हो गये।




Recent Comments