समस्तीपुर:अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लम्बित माँगो के मुद्दे पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय स्थानीय मुख्य डाकघर परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लम्बित माँगो के मुद्दे पर भारतव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारंभ किया गया।हड़तालियों का कहना है कि जीडीएस कमेटी द्वारा दो साल पूर्व ही भारत सरकार को प्रतिवेदन सौंपा गया था।प्रतिवेदन के आलोक में सरकार से आश्वासन भी मिला था।तब से अब तक सरकार का आश्वासन आश्वासन ही रहा।सरकार के डाककर्मियों के प्रति उपेक्षात्मक रवैये से ग्रामीण डाककर्मियों में खासा आक्रोश हैं।प्रमंडलीय अध्यक्ष केदार चौधरी के नेतृत्व में अपनी माँग ग्रामीण डाक सेवको को सभी सकारात्मक सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने, ग्रामीण डाक सेवको को सातवें वेतनमान का लाभ देेेनेेेे आदि को लेकर डाक लेखा कार्यालय के समक्ष धरना दियाा। मौके पर ग्रामीण डाक सेवक संजय सुमन, धर्मेंद्र कुमार, श्वेता सुमन, अजीत साह, श्रवण साह, नवीन कुमार सिंह, श्रवण कुमार झा, राजेश रमण, महेंद्र राय, उदय कुमार, उमाशंकर साह, मीरा वर्मा, देव कुमार, सोनिया, उदय कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार गिरि, संतोष कुमार आदि ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।