सिवान :आग लगने से दो घर जले, हजारों की संपत्ति राख
#परवेज अख्तर सिवान /आंदर (सिवान) : प्रखंड के सानी सोनकरा बालपार गांव में शनिवार की संध्या दो घरों में अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित धरमराज खरवार एवं तारकेशवर खरवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो महिला अपने घर में रामनवमी के पूजा अर्चना करने के लिए सफाई करने के बाद नदी में नहाने के लिए चली गईं। नहाकर वापस आई तो देखा कि घर जलकर राख हो गया है। महिलाओं ने बताया गया कि घर में रखे अनाज, नकद रुपये, फर्नीचर, कपड़ा समेत हजारों की संपत्ति जल गई है। इसकी सूचना मुखिया ने सीओ को दिया है।
—————




Recent Comments